Super Moms: दोनों शहजादों को बाहों में लिए समंदर में चिल करती दिखीं करीना, बेटी-बेटे संग खुशियां मनाती नेहा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

5/8/2022 1:57:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 8 मई को पूरे विश्व में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने भी अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर कर एक मां खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस करीना कपूर और नेहा धूपिया ने अपने बच्चों संग क्यूट तस्वीरें शेयर मदर्स डे विश किया है। 


करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं। बेटे तैमूर अली खान के बाद उन्होंने छोटे लाडले जहांगीर अली खान का स्वागत किया था। दोनों बच्चों को पाकर एक्ट्रेस खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हैं। मदर्स डे पर उन्होंने दोनों शहजादों के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह तैमूर और जेह को बाहों में लिए समंदर में चिल करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''मेरी जिंदगी की लंबाई और चौड़ाई. हैप्पी मदर्स डे।''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


वहीं नेहा धूपिया ने भी अपने दोनों बच्चों के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर मदर्स डे पर खास पोस्ट लिखा- ''मातृत्व जैसा कोई हुड नहीं है।'' इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नेहा कभी अपने बेटे तो कभी बेटी संग चिल करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी मां संग भी दिखाई दे रही हैं।


फैंस करीना कपूर और नेहा धूपिया के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati