करीना कपूर ने खास अंदाज में बहन करिश्मा को किया बर्थडे विश, दोस्त मलाइका ने भी यूं दी बधाई

6/25/2022 11:12:13 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। करिश्मा को बहन करीना कपूर ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने करिश्मा के बचपन की तस्वीर शेयर की है।


तस्वीर में करिश्मा चैक कपड़ों में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बालकनी में खड़ी होकर हंस रही है। एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- हमारे परिवार के गौरव के लिए। यह मेरी आप की सबसे पसंदीदा तस्वीर है। आज सब बोलो हैप्पी बर्थडे लोलो अब तक की सबसे अच्छी बहन। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं। 


करीना के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी करिश्मा को बर्थडे विश किया है। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी में करिश्मा के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लिखा- आज हमारे लोलो का जन्मदिन है, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय। खबरें हैं कि करिश्मा अपना जन्मदिन बहन करीना और सैफ के साथ लंदन में सेलिब्रेट करने वाली है।


 


 

Content Writer

Parminder Kaur