कोरोना को मात देते ही अमृता संग पार्टी में शामिल हुईं करीना कपूर, तस्वीर शेयर कर बोलीं- हम वापस आ गए

12/28/2021 3:25:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि अब दोनों एक्ट्रेसेस ने इस वायरस को मात भी दे दी है। कोरोना को मात देने के बाद अब दोनों एक्ट्रेसेस फिर से पब्लिक प्लेस पर स्पॉट होने लगी है। इसी बीच, बीती रात करीना कपूर ने गर्ल गैंग ने धमाकेदार पार्टी की, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ गई हैं।

 

दरअसल, सोमवार रात करिश्मा कपूर ने अपने घर करीना और अमृता के ठीक होने की खुशी में पार्टी होस्ट की, जहां दोनों एक्ट्रेसेस गर्लगैंग के साथ फिर से मस्ती करती नजर आईं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर पार्टी से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा-‘हम वापस आ गए।’ इस फोटो मं उनके साथ अमृता अरोड़ा भी पोज देती नजर आईं। 


बता दें, करिश्मा कपूर की इस पार्टी में अमृता और करीना कपूर के अलावा सैफ अली खान, तैमूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हुए। 

जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा बीते दिनों एक पार्टी के बाद ही कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। उनके बाद उनकी गर्लगैंग में शामिल सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी संक्रमित हो गईं थीं। वहीं राहत की बात ये है कि ये चारों एक्ट्रेसेस की कोरोना रिपोर्ट्स अब नेगेटिव आ चुकी है।

Content Writer

suman prajapati