अपनी बेस्टीज अमृता के साथ योगा करने पहुंची करीना कपूर, देखें तस्वीरें

4/26/2017 11:28:23 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर मां बनने के बाद से ही अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। हाल ही में करीना ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ बांद्रा में योगा क्लास ज्वाइन करने पहुंची।

करीना जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नज़र आएंगी।


 
आपको बता दें करीना ने दिसंबर में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। करीना और अमृता काफी अच्छी दोस्त हैं और अक्सर दोनों को एक साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। करीना कपूर 2 साल पहले अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नज़र आई थीं।