Video: दूसरी बार बुआ बनने वाली हैं करीना कपूर, भाभी अनीसा का हुआ ग्रैंड बेबी शॉवर

4/16/2023 2:02:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन के घर जल्द ही दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्टर की पत्नी अनीषा मल्होत्रा जल्द ही मां बनने वाली है। घर में दूसरे बेबी के आने को लेकर कपल बेहद एक्साइटड है। ऐसे में हाल ही में मॉम टू बी अनीसा अपना बेबी शॉवर एंजॉय करती दिखीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

PunjabKesari


बीते शनिवार अनीसा मल्होत्रा ने अपने बेबी शॉवर का एक प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें गोद भराई के लिए खूब डेकोरेशन की नजर आ रही है। यह बेबी शॉवर 'अंडर द सी थीम्ड' पर बेस्ड था। एंट्री गेट को 'ओह बेबी! #बेबीजैन' लिखे गुब्बारों से डेकोरेट किया गया।

PunjabKesari

 

इस अवसर पर अनीसा रेड कलर की स्लिप ड्रेस में खूबसूरत लगीं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं, अरमान जैन ऑरेंज कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anissa Malhotra Jain (@stylebyanissa)


बता दें, इससे पहले फरवरी, 2023 में भी अनीसा का बेबी शॉवर हुआ था, जिसमें उनकी पूरी फैमिली शामिल हुई थी। उस दौरा अनीसा एक रॉयल ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जो उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Anissa Malhotra Jain (@stylebyanissa)

 

जानकारी के लिए बता दें, अरमान जैन और अनीसा एक्ट्रेस करीना की बुआ रीमा जैन के बेटे-बहू हैं। ऐसे में वे रिश्ते में बेबो के भाई-भाभी लगते हैं और करीना जल्द ही अपने भाई के दूसरे बच्चे की बूआ भी बन जाएंगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News