Inside Photos: अपने 42वें बर्थडे पर गर्ल गैंग संग खूब झूमीं करीना कपूर, बेटे जेह के साथ 'बेबो' ने काटा केक

9/22/2022 11:44:10 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 21 सितंबर को मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर पूरे 42 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और शाम को अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए शानदार पार्टी होस्ट की। करण जौहर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा ने करीना की लेट नाइट बर्थडे पार्टी में शिरकत की। गर्ल गैंग संग बेबो की पार्टी की इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करीना की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना अपनी बहन करिश्मा, करण जौहर, मलाइका, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ खूब झूमती नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में लाइमलाइट चुरा रही हैं।

 

वहीं करिश्मा, , अमृता और महीप का लुक भी इस दौरान देखते ही बन रहा है।


वहीं डे टाइम करीना ने अपनी फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पैंड किया, जहां उनके छोटे शहजादे जेह अली खान ने अपनी मां के बर्थडे का केक काटा। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि जेह अपनी मां की गोद में केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाते नजर आ रहे हैं। मां बेटे की यह तस्वीर फैंस का खूब दिल जीत रही है।


 

Content Writer

suman prajapati