कोरोना के चलते नहीं होगी राजीव कपूर की चौथे की रस्म, करीना और नीतू ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

2/10/2021 12:56:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' फेम एक्टर राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम की लहर है। 1 साल के अंदर परिवार का दूसरा सदस्य खोने से पूरी कपूर फैमिली शोक में डूबी हुई है। मंगलवार को राजीव निधन के बाद इसी दिन शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं अब उनके चौथे को लेकर कपूर फैमिली ने सोशल मीडिया पर कुछ जानकारी दी है।


हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर और नीतू कपूर ने इंस्टाग्रम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि स्वर्गीय राजीव कपूर का चौथे नहीं किया जाएगा। ऐसा न करने के पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई है।


करीना ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- इस समय चल रही पेंडेमिक की परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से स्वर्गीय राजीव कपूर के लिए चौथे की रस्म नहीं की जाएगी।


वहीं ऋषि कपूर की वाइफ नीतू ने भी ये जानकारी देते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और लिखा- पूरा राज कपूर परिवार इस दुख में आपके साथ है।


बता दें राजीव कपूर का निधन बीते मंगलवार हार्ट अटैक के चलते हुआ है। वह अभी 58 साल के थे। उनके अनाचक बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। इससे पहले राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे।

 
 

Content Writer

suman prajapati