''माउंट मैरी'' में होगी पटौदी खानदान के लाडले की ग्रैंड पार्टी, मम्मी और मासी संग प्रेपरेशन देखने पहुंचे तैमूर

12/19/2019 4:28:09 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान 20 दिसंबर 3 साल के हो जाएंगे। लाडले के बर्थडे पर पटौदी खानदान कल शानदार पार्टी देगा। इस पार्टी में यश, रूही, अबराम, इनाया समेत कई स्टार्स किड्स शामिल हो सकते हैं।

 

यह पार्टी मुंबई के बांद्रा में होगी। हाल ही में करीना बहन करिश्मा कपूर और बेटे तैमूर के साथ पार्टी लोकेशन माउंट मैरी लोकेशन पर पहुंची।

इस दौरान करीना रेड कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। मिनिमल मेकअप, बन, शेड्स और डार्क लिपस्टिक करीना के लुक को परफेक्ट बना रही हैं। वहीं करिश्मा पर्पल टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखीं।

वहीं तैमूर ब्लू टी-शर्ट और रेड ट्राउजर में हमेशा की तरह क्यूट दिखे। तैमूर मम्मी करीना की गोद में बेहद ही मासूम अंदाज में कैमरे में देख रहे है।

मम्मी और मासी के साथ तैमूर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इंडस्ट्री में जब भी स्टार किड्स की बात होती है तो तैमूर का नाम सबसे टॉप पर आते हैं। छोटे नवाब की तस्वीरें अक्सर वायरल मिनटों में वायरल होते हैं।  तैमूर को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसानी से आता हैं।

बता दें कि फोटोग्राफर्स के साथ तैमूर का रिश्ता काफी गहरा रहा है। तैमूर मीडिया के चहेते हैं और वे कहीं भी जाते हैं उनकी तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफर्स का भारी हुजूम तैयार रहता है।

 

Smita Sharma