रोजाना 100 लोगों को खाना खिला रहे हैं टीवी एक्टर करणवीर, सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ
5/15/2020 10:33:14 AM

मुंबई: देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए देश में लाॅकडाउन किया गया गै। लॉकडाउन की वजह से हर कोई अपने घर में कैद होने के लिए मजबूर है। ऐसे में देश में ऐसे लोग भी है जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही है। इन लोगों की मदद के लिए बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स आगे आए। स्टार्स हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं।
वहीं जरूरतमंदों की मदद करने वालों की लिस्ट में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल हो गया है। करणवीर रोजाना 100 लोगों को नाश्ता करा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। करणवीर पत्नी के साथ रोजाना खुद घर पर नाश्ता तैयार करते हैं और फिर उसे पैक करके बांट कर आते हैं।
इस दौरान करणवीर साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखते हैं और सभी सावधानियां बरतते हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए शेयर करते हुए करणवीर ने लिखा-'हमारी सुबह की शुरुआत 8 बजे से होती है।
जरूरतमंदों के लिए 100 पैकेट तैयार कर लिए हैं।' करणवीर के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। टीवी स्टारर्स के साथ साथ ऑडियंस भी करणवीर के कदम को सराहनीय बता रही है।
बता दें कि करणवीर लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।कुछ दिन पहले अपनी बेटियों के साथ करणवीर घर पर ही एक्सरसाइज और योगा करते हुए नजर आए थे। वह टाइम टाइम पर अपने फैंस को घर पर रहने की ही सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
नवरात्रे के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से करीब 150 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अलग-2 अस्पतालों में भर्ती

Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

Vastu Tips: घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की रखी ऐसी प्रतिमा तो छा जाएगी गरीबी!

अभी खत्म नहीं हुआ कोविड-19: रोजाना नए मामलों में हुई बढ़ौतरी, 24 घंटे में आए इतने नए संक्रमित केस

Adishakti Peeth Lehda Devi temple: आदिशक्ति पीठ लेहड़ा देवी मंदिर में उमड़ा जन सैलाब