देहरादून में वाइफ टीजे के साथ 'बेबीमून' एंजॉय करते दिखे करणवीर बोहरा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

10/14/2020 1:17:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों अपने परिवार के साथ देहरादून की खूबसूरत वादियों में एन्जॉय कर रहे हैं। वहां से एक्टर लगातार अपने फोटोज और वीडियो के जरिए अपने फैंस को अपडेट दे रहे हैं। बेबीमून में कपल की ये वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हं। 


करणवीर ने वाइफ टीजे के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे टीजे अपना बेबी बंप फ्लॉट करती हुई नजर रही हैं। इस दौरान ये कपल काफी खुश दिखाई दे रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra) on Oct 13, 2020 at 1:19am PDT

वहीं, करणवीर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, ये हमारा पहला लाइफ वीडियो है, जबसे हमने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है और बता रहे हैं कि हमारे बच्चे अंदर लंच कर रहे हैं। इस वीडियो के दोनो का कूल अंदाज देखने को मिल रहा है।

 


बता दें करणवीर और वीजे टीजे ने साल 2006 में शादी की थी। साल 2016 में उनके दो जुड़वा बेटियां हुईं,जिनका नाम बैला और विएना है। सोशल मीडिया अक्सर कपल बेटियों के साथ वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है। वहीं करणवीर करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में शो 'जस्ट मोहब्बत' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। इन दिनों करणवीर बेबीमून के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म कुतुबमीनार में नजर आएंगे। 

 

   

suman prajapati