दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं करणवीर की वाइफ टीजे, क्राॅप टाॅप में मिसेज बोहरा ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

8/28/2020 3:19:54 PM

मुंबई: एक्टर करणवीर बोहरा ने 3 नवंबर 2006 टीजे सिद्धू संग शादी की थी। करणवीर और तीजे 13 साल से अधिक समय तक खुशहाली भरा जीवन जी रहे हैं। शादी के दस साल बाद इस कपल के घर दो जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया था। वहीं अब इस कपल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली हैं। इस बात की जानकारी कपल ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी।

जानकारी के लिए बता दें कि करणवीर बोहरा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस संग एक खुशखरी भी शेयर की। शेयर की इस तस्वीर में करणवीर और टीजे मिट्टी से एक खिलौना बनाते दिख रहे हैं।

इसके अलावा टीजे ने भी इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है। इस तस्वीर में वह करणवीर बोहरा के साथ दिख रही हैं। शेयर की तस्वीर में टीजे बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आ रही हैं।

तस्वीर के साथ टीजे ने कैप्शन में लिखा-बहुत सारा आशीर्वाद और और अब हमें एक और मिल रहा है .. .हर आत्मा का एक उद्देश्य है। हम इन्हें नहीं चुनते ये हमें चुनते हैं। कपल की इस खबर की अनाउंसमैंट के बाद फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। 

काम की बात करें तो करण ने स्टार प्लस के सीरियल 'शरारत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने धुव्र का किरदार निभाया था।इसके अलावा करण 'कसौटी जिंदगी' , 'दिल से दी दुआ सौभाग्यवती भव:', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। करण बाॅलीवुड में भी डेब्यू कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' हाल ही में रिलीज हुई है। 

 

Smita Sharma