दुल्हनिया Poppy संग हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए करण वी ग्रोवर, लेटेस्ट तस्वीर में पिंक चूड़ा फ्लाॅन्ट करती दिखीं मिसेज ग्रोवर
6/6/2022 9:44:27 AM

मुंबई: 'उडारियां' फेम करण वी ग्रोवर ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल संग शादी रचाई। कपल ने हिमाचल प्रदेश में सीक्रेट मैरिज की। पॉपी जब्बल और करण वी ग्रोवर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं। वहीं अब एक्टर अपनी नई-नवेली दुल्हन संग अमृतसर पहुंचा। कपल ने हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर अपनी अच्छी मैरिड लाइफ के लिए आशीर्वाद लिया।
करण ने सोशल मीडिया पर वाइफ पॉपी के साथ इस दौरान की तस्वीर शेयर की जो वायरल हो रही है। लुक की बात करें तो पॉपी पिंक सूट में बला की खूबसूरत लग रही है।
मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। पिंक कलर का चूड़ा पहने पॉपी के चेहरे पर दुल्हन का निखार अभी तक नजर आ रहा है। वहीं करण लाइट ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में हैंडसम दिखे। इस दौरान जहां पॉपी ने दुपट्टे से सिर ढका है।
वहीं करण सिर पर रुमाल बांधे नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर करण ने लिखा-'सभी का आशीर्वाद। मैसेज, पोस्ट, कॉल्स, गिफ्ट्स और जेस्चर के रूप में आप सभी के स्नेह के लिए दिल से कृतज्ञता महसूस की। अगर हम किसी को पर्सनली जवाब नहीं दे पाए हैं तो उसके लिए माफी। हम जानते हैं कि आपका प्यार हमारी रक्षा करता है, हमारा मार्गदर्शन करता है और हमें सशक्त बनाता है। शुक्रिया।'
करण ने 31 मई को शादी की तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया था। दोनों की इस गुपचुप शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जैसे ही ये फोटो सामने आई,फैंस और सिलेब्स की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था। हर कोई खुशी से हैरान था और नए जोड़े को आशीर्वाद दे रहा था। करण ग्रोवर और पॉपी करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात कार पार्किंग एरिया में हुई थी। इसके बाद दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया।
करण ग्रोवर ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्हें आखिरी बार 'उडारियां' में देखा गया था। वहीं पॉपी भी एक्ट्रेस हैं। उन्हें विक्रांत मैसी की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' में नजर आईं हैं।