तुम मेरे लिए सब कुछ हो..बिपाशा के बर्थडे पर करण सिंह का प्यार भरा पोस्ट, शर्टलेस होकर पत्नी संग इश्क फरमाते आए नजर

1/7/2023 11:16:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अपनी बॉन्डिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज बिपाशा के 44 बर्थडे पर उनके पति करण ने प्यार भरा पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 

बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लेडी लव संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। तस्वीर में वह एक्ट्रेस संग शर्टलेस होकर इश्क फरमा रहे हैं। इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''आपको जन्मदिन की बहुत, बहुत, बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी! बिपाशा बसु
आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हो।
यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बोलने से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय लव बेबी स्वीटी, तुम मेरे लिए सब कुछ हो।''  


View this post on Instagram

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

पति के इस प्यार भरे पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा-''आप मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार हैं और अब हमारी बच्ची देवी। मुझे इतना प्यार करने के लिए धन्यवाद ❤️''


फैंस एक्टर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर बिपाशा को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने 12 नवंबर को बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।


 

Content Writer

suman prajapati