Dad Mode: बिपाशा के बेबी बंप के साथ करण सिंह ने बनाया प्यारा वीडियो, आने वाले बेबी को गाना सुनाते दिखे एक्टर

8/27/2022 11:39:46 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में फैंस के बीच अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इस गुड न्यूज के बाद कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति करण सिंह भी नजर आ रहे हैं। कपल के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 


बिपासा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि करण सिंह ग्रोवर बड़े ही प्यार से बिपाशा बसु के बेबी बंप को सहला रहे हैं और वह अपने होने वाले बच्चे को गाना सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में बिपाशा का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन यह वीडियो बेहद प्यारा है। इस वीडियो को शेयर करते हु एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'डैड मोड़, बेबी के लिए गाना, बच्चे से बाते करते हुए और अंदर बच्चे को सहलाते हुए करण सिंह ग्रोवर'।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 


बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर शादी के पूरे 6 साल बाद पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटड हैं। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी बंगाली रीति रिवाज से मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी।  

Content Writer

suman prajapati