बीवी के B''day पर करण ने बिना चप्पल पहनी ऐसी अजीबो-गरीब ड्रैस, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

1/8/2018 12:04:47 PM

मुंबई:  बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार के लिए प्रसिद्ध बिपाशा बसु ने 7 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मनाया।

इस स्पैशल अवसर पर पति करन सिंह ग्रोवर अौर खुद बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर काफी सारी फोटोज़ शेयर की है। इसके बाद दोनों ने मीडिया के साथ भी बिपाशा का बर्थडे मनाया। इसी बीच करण अपनी ड्रैस के कारण ट्रोल हो गए।

बीवी के बर्थडे पर करण ने ऐसी अनोखी ड्रैस पहनी कि लोगों ने उनकी खुल कर खिल्ली उड़ाई। बिपाशा की बजाए, करण की ड्रैस ने ज्यादा सुर्खिया बटोरी।

लोगों ने करण की  खिल्ली करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। तस्वीर पर तो मानों कि अपमानजनक कमेंट्स की लड़ी ही लगा दी हैं। किसी ने उनकी तुलना भोजपुरी हिरोइन से की, तो किसे ने कहा कि वे बिपाशा की ड्रैस पहन कर अाएे हैं।