अंकिता भार्गव की ताई जी का निधन, एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

5/17/2021 12:59:27 PM

मुंबई: 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अंकिता भार्गव की ताई का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अंकिता ने पोस्ट शेयर कर दी।

PunjabKesari

अंकिता ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में  करण पटेल और अंकिता भार्गव अपनी दिवंगत ताईजी के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी आंटी को याद करते हुए अंकिता ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंकिता ने लिखा-'ताईजी हर फोन कॉल के अंत में आपका लव यू, ब्लेस यू बेटा कहना हमेशा याद रहेगा! और आपके जैसा कोई नहीं है #RIP।'

PunjabKesari

बता दें कि करण और अंकिता की शादी साल 2015 में गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के चार साल बाद 14 दिसंबर 2019 को कपल ने एक नन्हीं परी का स्वागत किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Patel (@karan9198)

करण पटेल ने बेटी का नाम मेहर रखा है। बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न पर कपल ने मेहर की पहली झलक दिखाई थी। अंकिता भार्गव साल 2018 में भी प्रेग्नेंट थीं लेकिन उनका मिसकैरिज हो गया था। इसी वजह से उन्होंने दूसरी बार प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News