इन हॉट एक्ट्रैसेस के साथ रिलेशन में रह चुके है करण पटेल, एक कर चुकी है सुसाइड

3/14/2018 4:54:26 PM

मुंबई: टीवी एक्टर करण पटेल की पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों से घिरी रही है। छोटे पर्दे पर सालों से धाक जमाकर बैठे करण की जिंदगी में कई लड़किया आईं। करण ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2000 में टीवी सीरियल कहानी घर-घर की से की थी।

यहां तक कि 2010 में उन्हें बॉलीवुड में काम करने का भी मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने फिल्म सिटी ऑफ गोल्ड में काम किया था। 2013 की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में भी उनको जमाल के किरदार में देखा गया था। 

उन्होंने अपने 17 साल के टीवी करियर में कई बदलाव देखें और इस पीरियड में उनके इन कई टीवी एक्ट्रैसेस के साथ संबंध रहे। करण पटेल के संबंध प्रत्युषा बनर्जी के साथ भी रहें। लेकिन यह एक्ट्रैस खुदकुशी कर चुकी हैं।

इसके बाद उनका नाम काम्या पंजाबी, अमिता चांदेकर, पायल रोहतगी, और प्रियंका बासी के साथ भी जुड़ चुका हैं। आखिर में आकर करण ने अंकिता भार्गव से शादी की। अंकिता एक टीवी एक्ट्रैस हैं और दोनों ने 2015 में शादी कर ली।