क्रिसमस के मौके पर करण पटेल ने दिखाईं बेटी की पहली झलक, पापा की गोद में सोईं दिखीं मेहर

12/26/2019 9:51:05 AM

मुंबई: सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के रमन भल्ला यानि करण पटेल के लिए ये साल खुशियों से भरा रहा। करण पटेल और अंकिता भार्गव  इस साल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। फैंस कऱण की बेटी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर थे। वहीं अब करण ने भी फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी की। करण ने क्रिसमस के मौके सोशल मीडिया पर बेटी मेहर की तस्वीर शेयर कर  फैन्स को गिफ्ट दिया है।

तस्वीर में करण ने मेहर को गोदी में उठा रखा है साथ में अंकिता खड़ी हैं। हालांकि तस्वीर में बेटी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। करण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी क्रिसमस रब दी मेहर।' करण की नन्हीं परी की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल अंकिता का मिसकैरेज हो गया था। उन्हें चार महीने की प्रेग्नेंसी थी। अंकिता के पिता और एक्टर अभय भार्गव ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में इस खबर की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में डिटेल में जानकारी देने से इंकार कर दिया था। करण और अंकिता की शादी साल 2015 में हुई थी। शादी के 4 साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण पटेल आखिरी बार एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ दिव्यांका त्रिपाठी थीं। करण जल्द ही खतरों के 'खिलाड़ी सीजन 10' में नजर आएंगे।

Smita Sharma