बेटे के दीदार के लिए तड़पता पिता: करण मेहरा को सता रही है बेटे काविश की याद,बोले- ''तुम्हें देखे 75 दिन हो गए''

8/15/2021 8:58:58 AM

मुंबई: टीवी कपल करण मेहरा और निशा रावल के बीच का विवाद तो हर कोई जानता है। निशा ने कुछ महीनों पहले ही करण मेहरा के खिलाफ मुंबई पुलिस में घरेलू हिंसा और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थीं। इतना ही नहीं निशा ने करण पर अन्य महिला संग संबंध होने के भी आरोप लगाए थे। घरेलू हिंसा का आरोप लगने के बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि अब वह जमानत पर बाहर है। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई।

PunjabKesari

दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। बेटे के निशा के पास होने की वजह से करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं। करण ने सोशल मीडिया पर बेटे से ना मिल पाने का दुख सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

PunjabKesari

करण ने बेटे संग बिताए पलों का एक वीडियो शेयर किया। इस थ्रोबैक वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि काविश को देखने के लिए उनकी आंखे तरस गई हैं। इस वीडियो में करण काविश के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

 

इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा-'75 दिन हो गए तुम्हें देखे काविश मेहरा और अब भी हर दिन गिन रहा हूं।'  करण की ये इमोशनल कर देने वाली पोस्ट देख उनके फैंस ने उनका हौसला बढ़ाया और लिखा कि आप हिम्मत रखिए।

PunjabKesari

बता दें कि निशा ने मई महीने में करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

PunjabKesari

करण की गिरफ्तारी के बाद निशा मीडिया के सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि करण ने उन्हें दीवार पर धक्का दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहीं करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि निशा झूठ बोल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि निशा ने उन्हें गाली दी और खुद से ही खुद को चोट पहुंचाई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News