इंतजार जब हम साथ होंगे..9 महीने से दूर बेटे के लिए तड़पे करण मेहरा,बोले-'उंगली थाम जिंदगी की राह पर चले पर मजबूरी ने किए रास्ते अलग'

3/17/2022 3:50:29 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम करण मेहरा पर बीते सााल जून महीने में  निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। घरेलू हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन कुछ समय बाद  एक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई है।

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है।

बेटे काविश के निशा के पास होने की वजह  करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं। करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे संग वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं।

बेटे को 9 महीने से ना मिल पाने से करण बेहद दुखी हैं और उन्हें अपने इस गम को फैंस के साथ शेयर किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

करण ने काविश संग बिताए लम्हों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'उंगली पकड़कर जिंदगी की राह पर चल पड़े पर कुछ समय के लिए मजबूरी ने रास्ते अलग किए हैं। बेसब्री से इंतजार है जब हम दोनों फिर एक साथ होंगे, जरूर होंगे।' 

गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी। इनकी शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं रही। साल 2017 में 14 जून को करण और निशा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम कविश है। निशा ने साल 2021 में जून के महीने में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने करण मेहरा पर  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। 

Content Writer

Smita Sharma