रात भर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद एक्टर करण मेहरा को मिली बेल, घरेलू हिंसा के मामले में हुए थे गिरफ्तार

6/1/2021 11:50:12 AM


मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाकर फेमस हुए करण मेहरा को हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

वहीं रात भर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद अब उन्हें बेल मिल गई है।सूत्रों के अनुसार ने निशा ने भी मुंबई पुलिस में शिकायत की थी।अब दोनों के बीच असल में क्या हुआ है इसके बारे में जांच जारी है और जल्द ही सबके सामने इसका खुलासा हो जाएगा। इसके साथ ही फैंस को दोनों के स्टेटमेंट का भी इंतजार है।


PunjabKesari

कुछ समय पहले आईं थी अनबन की खबरें

 

करण मेहरा और निशा  के बीच काफी समय से अनबन की खबरें आ रही थीं।ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को पूरा समय नहीं दे रहे हैं जिस वजह से दोनों के बीच गैप आ गया है, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया था।

PunjabKesari
बता दें कि निशा को करण ने पहली बार फिल्म हंसते हसंते के सेट पर देखा था। इस दौरान पर निशा को स्टाइल कर रहे थे। यहां पर करण एक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहे थे। फिल्म में निशा एक अहम रोल में थीं। फिल्म में निशा के साथ जिमी शेरगिल थे।फिल्म के सेट पर दोनों की पहली बार दोस्ती हुई थी। इसके बाद करण और निशा की मुलाकातें बढ़ी और धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। निशा और करण ने साल 2012 में शादी की थी। इसके बाद दोनों साल 2017 में बेटे के पैरेंट्स बने थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News