बेबस पिता: ''काश मैं तुम्हें ये केक खिला सकता'' बेटे के बर्थडे पर इमोशनल हुए करण मेहरा,बोले-''लड़ाई जारी..तुम्हें मुझसे दूर नहीं''

6/15/2022 11:06:37 AM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम करण मेहरा पर बीते साल निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। निशा ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। बेटे काविश के निशा के पास होने की वजह  करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं।

करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे संग वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर करण बेटे को याद कर इमोशनल हो गए। दरअसल, 14 जून को काविश का 5वां बर्थडे था।

बेटे के इस खास दिन पर उसके साथ ना होना करण को अंदर से काफी दुख दे रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अकेले ही बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टा पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया।

वीडियो में करण को उन्हें एक सुपरहीरो केक काटते हुए देखा गया। जैसे ही करण ने केक काटा। वह और उनकी फैमिली हैप्पी बर्थडे कविश गुनगुनाने लगते हैं। करण वीडियो में कहते हैं-' काश मैं तुम्हें ये केक खिला सकता..पिछला बर्थडे भी मिस हो गया। ये बर्थडे भी मैं साथ नहीं हूं। डैड लव यू ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

वीडियो के साथ करण ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो मेरे नन्हें कविश.. डैडी आपसे प्यार करते हैं और पागलों की तरह आपको याद करते हैं लेकिन लड़ाई जारी है ..वो तुम पर गिवअप नहीं करेंगे। थोड़ी देर और रुको और कुछ भी नहीं होगा और कुछ भी तुम्हें मुझसे दूर नहीं रख सकता।'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा था-'मुझे अपने बच्चे की याद आती है। एक पिता के रूप में, यह मुश्किल है जब आप अब बात करने में सक्षम नहीं हैं। यह मुश्किल है। लेकिन मुझे खुद को सबसे बुरे के लिए तैयार करना है। जब भी हम मिलेंगे मैं देखूंगा लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे माता-पिता, भाई को इससे बाहर निकालना है। उन्हें अग्रिम जमानत मिली है। हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इतने बड़े आरोपों के बावजूद यह एक जीत थी।'

गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी। इनकी शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं रही। साल 2017 में 14 जून को करण और निशा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम कविश है। निशा ने साल 2021 में जून के महीने में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने करण मेहरा पर  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। 

Content Writer

Smita Sharma