घरेलू हिंसा विवाद: ''मेरे साथ मारपीट करती थी निशा,कई बार आते थे सुसाइड के ख्याल'' करण मेहरा ने लगाए पत्नी पर आरोप
6/5/2021 4:05:52 PM

मुंबई: टीवी का पाॅपुलर कपल करण मेहरा और निशा रावल के अलग होने की खबर से लगभग सभी शॉक्ड कर दिया है। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा मामला दर्ज कराया। जिसके बाद करण को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि कऱण को खुछ देर में जमानत मिल गई। निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। निशा के इन आरोपों को करण शुरुआत से ही गलत बता रहे हैं।
इसी बीच एक बार फिर करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करण ने निशा के व्यवहार को लेकर बात करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। एक इंटरव्यू में करण ने कहा-'शुरुआत में निशा मेरे साथ मारपीट भी करती थी। उसको गुस्सा आता है तो वो हाथ पाव चलाती है। उसको समझ में नहीं आता है। मैं अक्सर सोचता रहा था कि आगे चलकर ये सब चीजें ठीक हो जाएंगी। काफी हद तक चीजें ठीक भी हुईं लेकिन बाद में फिर से वो सभी आदतें निशा में वापस आने लगीं। इस दौरान एक वक्त भी ऐसा आया कि मेरे दिल में सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे।'
अफेयर के आरोप पर करण ने कहा-'ये तो होना ही था अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा लेकिन यह सच नहीं है। मैंने निशा को धोखा नहीं दिया और मेरा किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी नहीं है।'
इससे पहले करण ने कहा था किहमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था।
रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा। निशा ने दीवार पर अपना सिर खुद मारा था और इल्जाम मुझ पर लगा दिया। निशा की हालत देख उनके भाई ने भी मेरे ऊपर हाथ उठाया था।
बता दें कि करण को जमानत मिलने के बाद निशा रावल अपने घर के बाहर मीडिया से रूबरू हुई थीं। उस दौरान निशा के माथे पर चोट लगी साफ नजर आ रही थी और उन्होंने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई थी। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाने के साथ एक और आरोप लगाया है। निशा का कहना है कि करण का किसी दूसरी लड़की से अफेयर है और यह बात उन्हें कुछ समय पहले पता चली है। अब करण ने इसका भी जवाब दिया है।