लेडीलव तेजस्वी को बाहों में भर करण कुंद्रा ने खूब लुटाया प्यार, समंदर के बीचोबीच एक्टर ने यूं मनाया अपनी ''प्रिंसेस'' का बर्थडे

6/12/2022 8:59:45 AM

मुंबई:  करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीवर्ड के क्यूट और चर्चित कपल्स में से एक हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 15 के दौरान मिले और एक-दूजे को को दिल दे बैठे थे। उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जाता है और उनके फैंस उन्हें तेजरन कहते हैं। अक्सर ही दोनों को एक-दूसरे के शो के सेट पर स्पाॅट किया जाता है।

करण कभी भी तेजस्वी के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने से नहीं झिझकते। वहीं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने 10 जून को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।  इस खास दिन को तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा में मनाया।

वहीं लेडी लव के बर्थडे को खास बनाने के लिए करण ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। करण ने तेजस्वी को एक राजकुमारी की तरह लाड-प्यार करने से लेकर समुद्र के बीच एक जेट पर रोमांटिक सप्राइज आयोजित किया। इस दौरान की तस्वीरें करण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।  

करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को बर्थडे पर लाल गुलाबों का एक बेहद प्यारा बुके तोहफे में दिया है।र करण कुंद्रा ने अपनी लेडी लव का बर्थडे गोवा में एक याच पर सेलिब्रेट किया था। तस्वीरों में दोनों को रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

एक तस्वीर करण ने तेजस्वी को उठाया है। एक अन्य में वो तेजस्वी के गाल पर किस कर रहे हैं। एक तस्वीर में करण  तेजस्वी को बाहों में भर एक्ट्रेस की चिन्ह पर किस कर रहे हैं।

आखिरी तस्वीर में दोनों याच पर बैठकर समंदर की खूबसूरती को निहार रहे हैं। लुक की बात करें तो तेजस्वी ने इस मौके पर पिंक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। वही करण ने पिंक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

काम की बात करें तो करण इन दिनों रियालिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma