अवॉर्ड नाइट में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने बनाई जबरदस्त केमिस्ट्री, ब्लैक एंड गोल्डन शॉर्ट ड्रेस में गॉर्जियस दिखी ''टीवी की नागिन''

7/16/2022 12:57:13 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में करण और तेजस्वी ht stylish awards 2022 में पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो तेजस्वी ब्लैक एंड गोल्डन शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है।

वहीं करण कुंद्रा ब्लू पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक साथ खूब जच रहे हैं। कपल में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें करण और तेजस्वी 'बिग बॉस 15' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों में प्यार हो गया। शो में जोड़ी की को काफी पसंद किया गया। अब कपल जल्द ही शादी के बंधने में बंध सकता है।

जानकारी के लिए बता दें हाल ही में करण और तेजस्वी का सॉन्ग 'बारिश आई है' रिलीज हुआ है। फैंस इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur