अपने दो अनमोल रत्नों संग करण जौहर ने फैंस को एडवांस में दी दीवाली की शुभकामनाएं, यश और रुही की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

11/10/2023 5:42:24 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. 10 नवंबर को पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के साथ ही दीवाली उत्सव की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने बच्चों संग खास वीडियो शेयर कर फैंस को एडवांस दीवाली की बधाई दी है।  

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे यश और बेटी रूही संग एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियों में करण और उनके बच्चों का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। वह कभी अपने बच्चों को किस करते दिख रहे हैं तो कभी बच्चे अपने पापा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में फिल्ममेकर ने लिखा- मेरे दो अनमोल रत्न..हैप्पी दीवाली आप सबको !!!! जिंदगी के लिए प्यार और रौशनी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


फैंस करण के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati