Video: करण जौहर ने यश और रूही को किया बर्थडे विश, बच्चों ने उड़ाया पापा के चमकीले कपड़ों का मजाक

2/7/2021 5:30:17 PM

मुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर आज अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यश और रूही पूरे 7 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर यश और रूही को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यश और रूही को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
वीडियो में करण यश और रूही को बर्थडे विश कर रहे हैं। बच्चे थैक्यू कहने की बजाय पापा का मजाक उड़ाने लगते हैं। हम बहुत थक गए हैं। करण पूछते हैं क्यों थक गए हो यश और रूही कहते हैं कि हम आपके चमकीले और गंदे कपड़े देख कर थक गए हैं। दोनों बच्चे करण के कपड़ों की अलमारी के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं। करण भी रूही के चमकीले शॉर्ट्स का मजाक उड़ाते हैं। करण यश और रूही को वीडियो पर टूडल्स बोलने के लिए कहते हैं। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'जन्मदिन पर गुडबाय कहना जरूरी है। एक बार फिर फैशन क्रिटिक्स मेरी आलोचना करने के लिए हाजिर हैं। मेरी जिंदगी के प्यार को हैपी बर्थडे रूही और यश।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बता दें करण जौहर अक्सर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। करण ने 44 साल की उम्र में पिता बनने का फैसला लिया। करण सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पिता बने। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News