करण जौहर ने खास अंदाज में आदित्य चोपड़ा को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर कहा- मेरे गुरु और सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की बधाई

5/21/2021 7:26:56 PM

मुंबई. फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। डायरेक्टर करण जौहर ने भी तस्वीर शेयर कर आदित्य को बर्थडे विश किया है।


करण ने पुराने दौर की तस्वीर शेयर की है। आदित्य के साथ गुजरे पलों को याद करते हुए एक्टर ने एक नोट भी लिखा है। तस्वीर शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'इस तरह वो 50 साल के हो गए। बहुत सारी यादें… बहुत सारी फिल्में… बहुत सारे पल, वह एक अजेय दूरदर्शी बने हुए हैं। चुपचाप और मजबूती से स्टूडियो की कमान संभालते हैं और सभी के लिए बैरोमीटर बनाते हैं। मेरे गुरु, सबसे अच्छे दोस्त और मेरे बच्चों के चाचू को जन्मदिन की बधाई। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं आदि।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और आदित्य को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।


बता दें कि करण ने अपने करियर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा के साथ ही की थी। साल 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को भला कौन भूल सकता है शाहरुख खान और काजोल का करियर ही बदल दिया। साथ ही खुद करण जौहर की गाड़ी भी चल पड़ी। फिल्म का निर्देशन आदित्य ने किया था और इसमें करण सह-निर्देशक के तौर पर थे।

Content Writer

Parminder Kaur