''कलंक'' में शाहरुख-रानी-काजोल और अजय को कास्ट करना चाहते थे करण जौहर!

3/8/2019 11:47:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर करण जौहर के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' के लुक रिवील होने शुरू हो गए हैं। 'कलंक' करण का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लेकिन कहा जाता है कि करण पहले इस प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, काजोल और अजय देवगन को कास्ट करना चाहते थे।

हालांकि, किन्हीं कारणों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाए।  ये भी खबरें थी कि करण फिल्म में शाहरुख और रणबीर कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन ये भी संभव नहीं हो पाया।

फिल्म की बात करें तो पीरियड ड्रामा मूवी कलंक में वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा शामिल हैं। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी।

इसका बजट 80 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। कलंक को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इसे करण जौहर, साजिद नाडियडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

Neha