करण जौहर के घर कोरोना की दस्तक,स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव, 14 दिन क्वारंटीन में प्रोड्यूसर

5/26/2020 7:16:56 AM

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री भी इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। वहीं अब खबर है कि निर्माता और निर्देशक करण जौहर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी।। उनके घर में काम करने वाले दो लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। करण ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी। उन्होंने ट्विटर पर एक लंबा-चौथा पोस्ट शेयर किया है। करण जौहर ने बताया, 'मेरे घर पर काम करने वाले दो लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। बीएमसी को इस बात की जानकारी दे गई है। परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ के अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।

PunjabKesari

सभी का टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी लोग अगले 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए।'करण जौहर ने आगे बताया- 'हम सभी को सुरक्षित करने के लिए अपने कमिटमेंट के साथ खड़े है और यह सुनिश्चित किया है कि अथॉरिटी द्वारा निर्धारित सभी उपायों का पालन किया गया है। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनको बीमारी के दौरान बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जाएगा और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

 

 

वहीं इस बात की सूचना मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके घर को और उसके आस पास के इलाकों को डिसइनफेक्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स के घरों में कोरोना तेजी से दस्तक दे रहा है। इससे पहले फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर पर काम करने वाले तीन कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद बोनी कपूर, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनका घर भी सील कर दिया गया है।  इसके ‌अलावा एक्टर किरण कुमार खुद ही कोरोना से जूझ रहे हैं। बाॅलीवुड में कोरोना का पहला केस कनिका कपूर थी। इसके बाद करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां भी कोरोना संक्रमित पाई गईं थी। हालांकि अब ये चारों स्टार्स कोरोना से मुक्त हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News