करण जौहर का बेटा यश बना शेफ, फिल्ममेकर ने शेयर किया सैंडविच बनाते का वीडियो

12/2/2021 12:28:32 PM

मुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। करण अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण ने बेटे यश जौहर का सैंडविच बनाते का वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में यश शेफ वाले कोट और हैट में नजर आ रहा है। यश सैंडिवच पर बटर लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। सामने वाडियो पर किसी ने उनसे प्लेट कैमरे की तरफ दिखाने को कहा ताकि सभी इसे अच्छी तरह से देख सकें। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'हमारे घर में एक शेफ है, शेफ यश जौहर।' स्टार्स और फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

काम की बात करें तो करण ने आखिरी बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को डायरेक्ट किया था। इन दिनों करण फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur