करण जौहर ने यश और रूही को सुनाया गाना, बच्चे बोले-'' बस करो सर में दर्द हो रहा है''
5/9/2020 9:52:29 AM
मुंबई: विश्व इन दिनों कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ रहा है। चीन से शुरु हुए इस वायरस से अब पूरी दुनिया के लोग संक्रमित हैं। भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए पीएम मोदी ने 17 मई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में हर कोई अपने घर में बंद है और कुछ ना कुछ कर रहा है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स भी सेल्फ आइसोलेशन में नजर आ रहे हैं।
लाॅकडाउन के कारण ये स्टार्स सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। फिल्ममेकर करण जौहर भी सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने बच्चे यश और रूही की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टा पर यश और रूही का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में करण अपने बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में करण बेटी रूही को बोलते है कि रेडियो को खराब मत करो ये एक खूबसूरत सा टेप रिकॉर्डर है पापा तुम्हें गाना गा कर सुनाते है तभी करण गाना गाने लगते है चौदहवीं का चाँद हो.. उसी समय बेटा यश बोलता है कि गाना मत सुनाओ सर में दर्द हो रहा है। रूही भी बोलती हैं हां सर में दर्द हो रहा है। इसके बाद करण दूसरा गाना गाने लगते है गुम है किसी के प्यार में.. तभी रूही फिर बोलती है कि मेरा सर फिर दर्द होने लगा जिसके बाद करण चुप हो जाते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही करण जौहर ने यश और रुही का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बच्चों ने एक तिजोरी को वॉशिंग मशीन समझा लिया था। इसके अलावा करण ने एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में करण के बच्चे यश और रूही घर में मौजूद बाथरूम की बुराई करते नजर आए।
वीडियो में दोनों बच्चे बाथरूम में खड़े दिखाई देते हैं जहां एक बहुत बड़ा बाथटब भी दिखाई देता था। रूही उस बाथटब को देखकर कहती है-यूजलेस। जिसके बाद करण भी उनकी हां में हां मिलाते हुए कहते हैं-हां ये सच में यूजलेस है।
यश और रूही के वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। फैंस उनके वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इसके साथ वे इन वीडियोज पर जमकर कमेंट भी करते हैं।