पोस्टपोन हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ करण जौहर ने किया न्यू रिलीज डेट का खुलासा

2/3/2023 12:36:05 PM

मुंबई। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को ठीक तीन महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म पहले 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के कलाकारों और क्रू ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट- 28 जुलाई, 2023 की घोषणा की।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज की नई डेट की घोषणा करते हुए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर की 2016 की फिल्म ‘ऐ-दिल-है मुश्किल’ के बाद निर्देशक के रूप में वापसी कर रही है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बारे में अपना उत्साह शेयर करते हुए, करण ने बीते गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

रणवीर और आलिया के साथ, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रेल में हैं। यह पहली बार है जब करण धर्मेंद्र और शबाना आजमी को डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शबाना आलिया की दादी की भूमिका निभाएंगी, जबकि जया रणवीर की दादी के रूप में नजर आएंगी। 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi