MAMI फिल्म फेस्टिवल से अलग हो जाएंगे करण जौहर, नेपोटिज़्म मामले में बाॅलीवुड का साथ न मिलने से आहत डायरेक्टर

6/26/2020 1:16:16 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म और बॉलीवुड में होने वाली राजनीति का मुद्दा गर्म है। लोगों का मानना है कि नेपोटिज़्म के चलते सुशांत ने सुसाइड किया है। वहीं एक्टर के निधन के बाद से ही करण जौहर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सुशांत के फैंस ने करण पर नेपोटिज़्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। वे सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

इस ट्रोलिंग के बाद करण ने ट्विटर पर सभी स्टार किड्स को फॉलो करना बंद कर दिया और 14 जून के बाद कोई पोस्ट नहीं की है। वहीं अब खबरें हैं कि इन ट्रोलिंग के परेशान होकर करण ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। खबर है कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने MAMI की आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण को अपना रेजिस्ट्रेशन लेटर दे दिया है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने उन्हें मनाने की कोशिश की है। 

जानकारी के लिए बता दें कि MAMI के बोर्ड में विक्रमादित्य मोटवाने, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जोया अख्तर और कबीर खान शामिल हैं। वहीं दीपिका पादुकोण MAMI की अध्यक्ष हैं।

Smita Sharma