नीतू की बर्थडे पार्टी में पहुंचे करण जौहर,  सुशांत सुसाइड के बाद हुई ट्रोलिंग के बाद पहली बार सामने

7/9/2020 11:01:40 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म और बॉलीवुड में होने वाली राजनीति का मुद्दा गर्म है। लोगों का मानना है कि नेपोटिज़्म के चलते सुशांत ने सुसाइड किया है। वहीं एक्टर के निधन के बाद से ही करण जौहर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वे सोशल मीडिया पर करण की जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

इस ट्रोलिंग के बाद करण ने ट्विटर पर सभी स्टार किड्स को फॉलो करना बंद कर दिया और 14 जून के बाद कोई पोस्ट नहीं की है। हालांकि हाल ही में करण की एक तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में वह  नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा शाहनी दिख रहे हैं। दरअसल,कल नीतू कपूर ने अपना 62 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। करण उन्हीं की पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

 

ट्रोलिंग के बाद ऐसी है करण की हालत

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग सेे  करण बुरी तरह टूट गए हैं। इस बात का खुलासा करण के करीबी दोस्त ने किया। उन्होंने यो भी बताया कि करण अक्सर रोते रहते हैं। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में करण जौहर के करीबी दोस्त ने बताया कि करण पूरी तरह टूट गए हैं। करण कई सालों से ट्रोल होते रहे हैं और उन्हें लगने लगा था कि उनकी चमड़ी मोटी हो गई है। मगर सुशांत की मौत के बाद जिस तरह उन्हें नफरत का सामना करना पड़ा, उसे देखकर वह बुरी तरह से टूट गए हैं। इसके साथ ही करीबी ने बताया करण से जुड़े सारे लोगों को ट्रोल किया जा रहा है और इसके लिए भी वह खुद को कसूरवार मान रहे हैं।

उनके 3 साल के जुड़वा बच्चों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। करीबी ने कहा करण फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं। ये लड़ाई उनके हाथ से बाहर चली गई है। वह किस्मत के मारे इंसान की तरह लगते हैं। अभी करण से बात करना अच्छा अनुभव नहीं होता है। जब भी करण को कॉल करो तो वह फूटकर रोने लगते हैं। वह रोते हुए यही सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से ये सब झेलना पड़ रहा है।

बता दें कि ट्रोलिंग के परेशान होकर करण ने MAMI यानी मुंबई अकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। करण जौहर इस बात से आहत हैं कि इस मुश्किल समय में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। खबर है कि उन्होंने इस बारे में उन्होंने MAMI की आर्टिस्टिक डायरेक्टर स्मृति किरण को अपना रेजिस्ट्रेशन लेटर दे दिया है। हालांकि दीपिका पादुकोण ने उन्हें मनाने की कोशिश की है। 
 

Smita Sharma