करण के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कलंक' की बदली रिलीज डेट, अब इस दिन होगी रिलीज

3/9/2019 4:31:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर करण जौहर के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' के लुक रिवील होने शुरू हो गए हैं। 'कलंक' करण का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कलंक का टीजर 12 मार्च को रिलीज किया जाएगा। वहीं खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। 

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म पहले 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही थी। मगर अब फिल्म बुधवार 17 अप्रैल यानी महावीर जयंती को रिलीज होगी। 

कास्ट की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, जफर का रोल प्ले कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने रूप का रोल प्ले किया है। माधुरी दीक्षित बहार के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा संजय दत्त-बलराज, सोनाक्षी सिन्हां- सत्या और आदित्य रॉय कपूर देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर और साजिद नाडियावाला मिलकर कर रहे हैं। 

Neha