फिल्म ''कभी खुशी कभी गम'' के 19 साल पूरे, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा ''शुक्रिया''

12/15/2020 10:43:07 AM

मुंबई. करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 19 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफिट हुई थी। फिल्म को याद करते हुए करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari


शेयर वीडियो में फिल्म के कुछ सीन नजर आ रहे हैं। करण ने फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'के3जी के 19 साल, आपका प्यार लगातार मिल रहा उसके लिए तह दिल से शुक्रिया। ये फिल्म मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा ही स्पेशल रहेगी। पिछले 19 सालों से सभी यादों और पलों के लिए धन्यवाद।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बता दें ये फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। आज भी लोगों द्वारा इस फिल्म को पसंद किया जाता है। अब करण फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा करण फिल्म 'तख्त' पर भी काम कर रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News