Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन
7/6/2022 7:53:46 AM

मुंबई: देश का एक राज्य असम इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। असम के 26 जिलों में अब भी बाढ़ का कहर जारी है और राज्य के 1600 गांव ऐसे हैं, जो बाढ़ में पूरी तरह डूब चुके हैं। ऐसे में कई लोग राज्य की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
कई सेलेब्स भी असम की मदद के लिए आगे आए हैं।पिछले दिनों आमिर खान ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख दान किए थे। वहीं अब फिल्ममेकर करण जौहर ने सम बाढ़ राहत कार्य के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। करण जौहर ने राज्य की मदद के लिए 11 लाख रुपए का दान दिए हैं।
करण जौहर ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में ये राशि दान की है जिसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए करण जौहर को उनकी आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया।उन्होंने लिखा- 'मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए का योगदान देने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस का आभारी हूं।'
रोहित शेट्टी को भी इस जरूरत की घड़ी में असम की मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-
रोहित शेट्टी को असम बाढ़ के लिए पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को एक साथ लाने की उनकी पहल के लिए भी धन्यवाद।
इससे पहले रोहित शेट्टी और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 5-5 लाख डोनेट किए थे। स्टार्स के इस कदम की इस कदम की तारीफ कर हुए उन्होंने लिखा था-'बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'
फिल्म और संगीत निर्माता तथा टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने 11 लाख रुपए जबकि सिंगर सोनू निगम ने बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए सहायता के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का योगदान दिया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

Lalita Saptami: कल करें ललिता देवी का पूजन, मिलेगा श्री राधा कृष्ण का आशीर्वाद

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, PM मोदी ने किया आमंत्रित

आईजीएमसी में भर्ती सोलन के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत