''मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और किस्मत महलों में राज कर रही है'' आखिर बातों-बातों में किस पर इशारा कर रहे हैं करण जौहर

10/18/2022 11:27:53 AM

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी व‍िद करण से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वह ट्विटर को अलविदा कहने को लेकर चर्चा में हैं।

अब इन्हीं सब के बीच करण फिर खबरों में हैं उनके खबरों में आने की वजह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई एक क्रिप्टिक नोट है। इस नोट में करण जौहर ने लिखा-'मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही है और किस्मत महलों में राज कर रही है।' मैंने अभी इसे सुना और इसे शेयर किया।

यहां करण के कहने का मतलब है कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो भाग्यशाली हैं वे महल में आराम कर रहे हैं।इस पोस्ट से करण किसकी ओर इशारा कर रहे हैं? इस बारे में तो पता नहीं लेकिन उनका ये क्रिप्टिक नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

काम की बात करें तो करण जौहर इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में  रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे स्टार्स हैं। 

Content Writer

Smita Sharma