फैंस के लिए बुरी खबर: बंद हुआ सेलिब्रिटी चिट-चैट शो 'कॉफी विद करण',भारी मन से करण जौहर ने किया ऐलान

5/4/2022 12:44:49 PM

मुंबई: करण जौहर अपने सुपरहिट सेलीब्र‍िटी होस्‍ट शो ‘कॉफी व‍िद करण’ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। करण जौहर ने अपने इस  चिट चैट शो में बॉलीवुड के नामचीन सिलेब्रिटीज की पोल खोली। कई बार ये शो विवादों में भी आया लेकिन इन सबके बावजूद भी फैंस के इसे काफी प्यार मिला। बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि करण जौहर का ये चैट शो  'कॉफी विद करण' जल्द ही स्ट्रीम होगा।

 

होस्ट मई में इस की शूटिंग शुरू कर देंगे लेकिन अब कुछ और ही खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है। करण जौहर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर करीबियों और चाहने वालों को जोर का झटका धीरे से दिया है। उन्होंने कहा है कि अब यह शो वापसी नहीं करेगा।

करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा-'कॉफी विद करण के 6 सीजन्स मेरी और आपकी लाइफ का एक अहम हिस्सा रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि इस शो से हमने बहुत प्रभाव छोड़ा है और पॉप कल्चर के इतिहास में खुद के लिए एक जगह तलाशी है लेकिन अब मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है ति कॉफी विद करण अब नहीं लौट रहा है।'

करण जौहर का ये शो स्‍टार वर्ल्‍ड चैनल पर प्रसार‍ित होता था। इस शो में सेलीब्र‍िटीज अनफिल्‍टर अपने द‍िल की बात कहते थे। शो पर करण जौहर से बात करते हुए कई बार स्टार्स कुछ ऐसी बातें भी कर चुके हैं ज‍िनके ल‍िए उन्‍हें काफी ट्रोल किया गया है। इसी शो के रेपिड फायर राउंट में एक गलत जवाब देकर आलिया भट्ट सालों तक ट्रोल हुईं। वहीं कंगना रनौत ने करण जौहर को इस शो पर  नेपोट‍िज्म का सबसे बड़ा प्रतीक कहा था जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा। 

Content Writer

Smita Sharma