मुसीबत में घिरा करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7', लेखक ने लगाया चोरी का आरोप

7/21/2022 3:39:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। करण अपने शो के जरिए स्टार्स की जिंदगी से जुड़े बड़े राज खोल रहे हैं, लेकिन हाल ही में अब फिल्ममेकर का ये शो विवादों में घिरता नजर आ रहा है। एक लेखक ने  'कॉफी विद करण 7 पर उनके काम को चोरी करने का आरोप लगाया है।  


दरअसल हाल ही में शो में करण जौहर ने फिल्म को लेकर डिस्क्रिप्शन में पढ़ा था, "एक ग्रोन मैन, जो अपने जूते के डोरे नहीं बांध सकता, वह गलती से अपनी नैनी को अपनी छिपी हुई पहचान बता देता है। शो के इस एपिसोड पर पत्रकार और लेखक मान्या लोहित अहूजा ने आरोप लगाया कि करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के लिए जो डिस्क्रिप्शन पढ़ा था, वह उनका था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

डिस्क्रिप्शन को लेकर मान्या ने बताया कि उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' का यह विवरण सुझाया था। उन्होंने अपनी बात को साबित करन के लिए अपने आर्टिकल का स्क्रीनशॉट भी ट्वीट के साथ अटैच किया है। इसके साथ मान्या ने लिखा, "तो कॉफी विद करण ने मेरी आईपी को उठा लिया और पूरी कॉपी शब्द इस्तेमाल की गई। मैं सबसे पहले इस कॉन्सेप्ट को लेकर आई थी और मुझे इसे लिखने में काफी मजा आया था लेकिन आपको केवल इसलिए श्रेय नहीं दिया गया क्योंकि आप ज्यादा फेमस नहीं हैं तो यह स्वीकार्य नहीं है।"


इस विवाद पर अब तक कॉफी विद करण के मेकर्स की ओर से कोई रिएक्ट सामने नहीं आया है।
 

Content Writer

suman prajapati