इस वजह से अलग हो सकते हैं दीपिका-रणवीर, करण जौहर ने खोला बड़ा राज

3/17/2018 3:54:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई पार्टी एक दूसरे का हाथ पकड़े ही देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने नही कबूल किया। हाल ही में इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि किस वजह से इन स्टार्स का रिश्ता टूट सकता है।

दीपिका और रणवीर को देखकर कई लोगों को ऐसा लगता है कि वह किसी भी मुसीबत का डटकर सामना कर सकते हैं। वहीं करण इस बारे में कुछ और सोचते हैं। रेडियो शो के दौरान करण जौहर ने इस राज से पर्दा उठाया।

शो के दौरान एक फैन ने करण के साथ रैपिड फायर टास्क किया। इस दौरान जब करण से पूछा कि कौन सा सेलिब्रिटी है जिसका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से रिश्ता टूट सकता है। जवाब में करण जौहर ने कहा - रणवीर और दीपिका।

ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो यह कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। 

 

Punjab Kesari