सोशल मीडिया पर करण जौहर की वापसी, सुशांत केस में ट्रोल होने के बाद बनाई थी दूरी

8/4/2020 1:59:06 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही फिल्ममेकर करण जौहर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे परेशान होकर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले करण एकदम से गायब हो गए।  लेकिन अब उन्होंने फिर से सोशल मीडिया पर वापसी की है।

दरअसल, रणवीर सिंह एक लाइव सेशन कर रहे थे। वो एफए कप में आर्सेनल की जीत पर खुश थे। अपनी इस खुशी को फैंस के साथ शेयर करने के लिए रणवीर लाइव आए थे।

तभी उनके फैंस और दोस्त इस लाइव से जुड़ गए। इसी बीच करण जौहर का कमेंट भी दिखाई दिया। करण जौहर ने हंसने वाला इमोजी बनाया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि करण जौहर सोशल साइट पर वापस आ गए हैं।

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद करण के चैट शो कॉफी विद करण के कई वीडियोज वायरल हुईं। सुशांत के फैंस का आरोप है कि आउटसाइडर्स होने की वजह से शो में उनका जानबूझकर मजाक उड़ाया गया।

Smita Sharma