ट्रांसपेरेंट टॉप में दिखीं सोनाक्षी तो बालों को ग्रे कलर करवाए हुए नजर आए करण जौहर

2/3/2018 7:31:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर प्रोड्यूसर करण जौहर हाल ही में अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहें हैं। दरअसल, करण ने लगभग 5 साल बाद लैक्मे फैशन वीक 2018 में रैंप पर वापसी की है और इस बार उन्होंने अपनी वापसी से सबको हैरान कर दिया।


 
रैंप के दौरान करण ने अपने बालों पर ग्रे कलर किए हुए नजर आए। इस लुक में जब वह रैंप पर उतरे तो वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देखते रह गए।

आपको बता दें कि रैंप वॉक के दौरान उनके साथ दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं।

वह भी हर बार की तह बेहद स्टाइलिश और हॉट नजर आईं। यहां दोनों ने फालगुनी और शेन पिकॉक के डिजाइन्स के लिए रैंप वॉक किया। करण और सोनाक्षी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।

करण ने ब्लैक कलर की शिमरी जैकेट भी पहनी थी। वहीं सोनाक्षी ने भी एम्बरोइडर्ड और शिमरी जैकेट के साथ ट्राउसर कैरी किया था। इसके अलावा करण और सोनाक्षी दोनो ने अपने लुक को रेट्रो ग्लासेज के साथ कम्पलीट किया।

बता दें कि सोनाक्षी और करण जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के अलावा पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांज, सुषांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में करण डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा करण इन दिनों रोहित शेट्टी के साथ रिएलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार को भी जज कर रहे हैं। वहीं करण की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी इसी महीने से शुरू होने वाली है।