नहीं थमा सुशांत के फैंस का गुस्सा:अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर करण का कमेंट देख भड़के यूजर्स, किए भद्दे कमेंट

8/30/2020 3:59:39 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इंडस्ट्री के कई स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, जैसे स्टार्स किड्स और  कई बड़े फिल्ममेकर्स पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग खासकर फिल्ममेकर करण जौहर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। जनवरी 2021 में वो बच्चे को जन्म देंगी।

PunjabKesari

अनुष्का के इस पोस्ट पर करण जौहर ने उन्हें बधाई दीं।करण जौहर ने अनुष्का को बधाई देते हुए लिखा, 'प्यार प्यार और ढेर सारा प्यार।'  बस फिर क्या था यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। करण के इस पोस्ट पर 12 सौ से ज्यादा लोगों ने रिप्लाई किया

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'क्या उनके बच्चे के लॉन्च के लिए स्टोरी लिखने लगे?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मूवी माफिया गैंगस्टर।' वहीं एक और यूजर ने लिखा क्यों बेइज्जती करवाने आता रहता है ये।' ज्यादातर लोगों ने उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

PunjabKesari

 

बता दें कि 14 जून के बाद से ही करण जौहर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी लेकिन अब धीरे-धीरे सोशल साइट पर वापसी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

लेकिन उन्हें इसके चलते कई ट्रोलिंग का सामना करन पड़ा। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और अन्य स्टार्स ने सोशल मीडिया पेज के अपने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया था।वहीं सूरज पंचोली सहित अन्य ने ट्रोलिंग से परेशान होकर सोशल मीडिया को ही अलविदा कह दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News