करण ने सैक्सुअल लाइफ को लेकर किया ऐसा कामेंट, भड़क उठे कपिल शर्मा!!

2/28/2017 12:51:33 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'कॉफी विद करण' को लेकर करण जौहर और कपिल शर्मा में काफी विवाद हुए। इन विवादों के चलते करण जौहर और कपिल शर्मा काफी चर्चा में भी रहे। लेकिन अब उनके विवाद में एक नया खुलासा हुअा है। खबरों की मानें तो कपिल ने करन के शो में सैक्स के बारे में बात करने से इनकार कर दिया था। इसकी वजह से करण नाराज हो गए थे। बताया जा रहा है कि करण ने शो की शूटिंग के दौरान कई सैक्स जोक किए, जो कपिल को अच्छे नहीं लगे।

सूत्रों के मुताबिक, सैक्स को लेकर एक पर्टिकुलर कमेंट पर कपिल शर्मा बुरी तरह भड़क गए थे। दरअसल, करण ने कपिल से कहा कि वे सुबह तड़के लोगों को ट्वीट करते हैं। इससे यह पता चलता है कि उनकी सैक्स लाइफ ठीक नहीं है। करण का यह कमेंट कपिल को बहुत बुरा लगा।

बता दें कि करण और कपिल के बीच यह डील हुई थी कि वे एक-दूसरे के शो में अपने शो का प्रमोशन करेंगे। लेकिन दोनों के बीच तब विवाद शुरू हो गया, जब कपिल ने करण को अपना असिस्टेंट बता दिया। कपिल ने करण को कहा, "You are my assistant and you may leave now"। इस वाकए के बाद से करण कपिल से नाराज चल रहे थे।