5 मिनट में ही बीबर का कंसर्ट छोड़ चले गए बिपाशा और करण...

5/11/2017 9:59:58 AM

मुंबई: ‘बेबी’ गाने से दुनिया भर में धूम मचा चुके पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने कल  डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपने परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। जस्टिन के कंसर्ट को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता भी पहुंचे। आलिया भट्ट, आयान मुखर्जी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा खान, श्रीदेवी, जाहन्वी कपूर, बोनी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे स्टेडियम पहुंचे थे।

इस कंसर्ट में बिपाशा बसु भी हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची। लेकिन 5 मिनट बाद ही दोनों कंसर्ट छोड़ वापस लौट गए। जनसत्ता में छपी खबर के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 5 मिनट में ही कंसर्ट से वापस लौट गए। लौटते वक्त बिपाशा ने वजह बताया कि यहां बहुत भीड़ है और हम सिक्योरिटी लेकर नहीं आए है इसलिए हम यहां से जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जस्टिन के चाहने वालों ने उनके कंसर्ट की कई वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि डीवाय पाटिल स्टेडियम में बीबर ने अपने सुपरहिट गाने ‘Where are you now’, ‘Boyfriend’, ‘Love yourself’, ‘Company’, ‘As long as you love me’, ‘What do you mean?’ और ‘Baby’ पर परफॉर्म किया।