राजीव कपूर के निधन के 5 दिन बाद ही कपूर फैमिली ने की पार्टी, लोग बोले- बेदर्द कहीं के

2/15/2021 11:06:14 AM

मुंबई छोटे भाई राजीव कपूर को खोने के बाद रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर 14 फरवरी की शाम को कपूर फैमिली में बर्थडे डिनर का आयोजन किया गया। इसके लिए कपूर फैमिली और उनसे जुड़े खास लोग चेंबूर स्थित राज कपूर के बंगले में इकट्ठे हुए।

डिनर पार्टी में प्रेग्नेंट करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान, तारा सुतारिया बॉयफ्रेंड आदर जैन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर शाहनी  शामिल हुए।  हालांकि इन लोगों के डिनर पर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

दरअसल, केवल 5 दिन पहले ही रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर की हार्ट अटैक से निधन हुआ था। ऐसे में  केवल 5 दिन बाद डिनर के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन  पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई।

कई लोगों ने करीना और रणबीर को टारगेट करते हुए लिखा है कि उनके चाचा के निधन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और वे लोग पार्टी कैसे कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'बाॅलीवुड में क्यों लोगों के पास दिल,जज्बात वहीं होता। एक से ब्रेकअप करने के बाद दूसरे के साथ अफेयर। एक यूजर ने लिखा-ये कितना गलत है ना। बर्थडे डिनर अभी 1 हफ्ता नहीं हुआ परिवार के एक मैंबर को खोए हुए।' देखें यूजर्स के कमेंट 

 

बता दें कि एक दिन पहले ही 13 फरवरी को राजीव कपूर का चौथा रखा गया था। इस चौथे में परिवार के लोगों के अलावा कई स्टार्स  शामिल हुए थे।राज कपूर के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma