रक्षाबंधन पर ''होने वाली भाभियों'' संग करीना की लंच डेट, ''बेबो'' ने शेयर की कपूर फैमिली की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें

8/4/2020 12:02:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स वे राखी का त्योहार  धूमधाम से मना रहे हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें स्टार्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की। कपूर फैमिली ने इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। पूरे कपूर खानदान ने साथ मिलकर लंच किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान ने यह फैमिली लंच प्लान किया था। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने भाईयों के साथ और पूरे परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि  करिश्मा कपूर इस फैमिली लंच में शामिल नहीं हो सकती।

तस्वीरों में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, बबीता, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा,और तैमूर अली खान दिख रहे हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में कपूर खानदान के बीच आलिया भट्ट और तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें एक ओर जहां आलिया भट्ट रणबीर कपूर डेट कर रहे हैं। वहीं आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। हालांकि तारा इन बातों से इंकार करती आई हैं, लेकिन अब इन तस्वीरों से साफ है कि वो फैमिली के कितनी करीब हैं।

कपूर फैमिली की ये लंच डेट की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 

 

Smita Sharma