Prayer Meet:राजीव की आत्मा की शांति के लिए कपूर फैमिली ने किया हवन,संजय ने तस्वीर शेयर कर लिखा-''आप हमेशा मेरे दिल में''

2/13/2021 10:58:32 AM

मुंबई: राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। 58 साल के राजीव का यूं चले जाना कपूर परिवार के 
लिए बड़ा सदमा है।

खास कर सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर के लिए यह सदमा बर्दाश्त करना आसान नहीं रहा होगा, जिन्होंने करीब एक साल के अंदर अपने दो भाइयों और एक बहन को खो दिया।

वहीं शुक्रवार शाम दिवंगत राजीव कपूर के लिए प्रेयर मीट रखी गई।  इस प्राइवेट प्रेयर मीट में नीतू, रणबीर, रणधीर, बबिता, करिश्मा समेत कपूर फैमिली के सदस्यों के अलावा सैफ अली खान, बोनी कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स पहुंचे।

इस मौके पर राजीव की आत्मा की शांति के लिए पूजन की गई। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में रणधीर कपूर,बबीता कपूर, रीमा जैन, करिश्मा कपूर ,नीतू कपूर हवन करते दिख रहे हैं। 

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में पहुंचे एक्टर संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस सभा की एक तस्वीर शेयर की और एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।

तस्वीर में  संजय एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पीछे राजीव कपूर का फोटो फ्रेम है और उसके ऊपर माला चढ़ी हुई है। इस तस्वीर के साथ संजय कपूर ने लिखा-'आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।' 

Content Writer

Smita Sharma